Rajasthan Govt College Admission 2021 : Download Merit List

राजस्थान के सरकारी महाविद्यालयों मे प्रवेश कीप्रक्रिया शुरू (Start Rajasthan Govt College Admission 2021 : Apply Online Form) : राजस्थान के सरकारी महाविद्यालयों ( College ) मे प्रवेश लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, निदेशालय कॉलेज शिक्षा ने वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । जिन विद्यार्थियों ने इस साल 12 वीं कक्षा की परीक्षा पास की है और कॉलेज मे प्रवेश के लिए इंतजार कर रहें हैं। वे विद्यार्थी 18 अगस्त से Rajasthan Govt College First Year 2021 Online Form भर सकते है । सभी विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया व अन्य संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Govt College Admission 2021 : Download Merit List
Rajasthan Govt College Admission 2021 : Download Merit List  

DCE Rajasthan Govt College Admission 2021 Form Date


विद्यार्थी राजस्थान के निजी व सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार 18 अगस्त से 07 सितंबर 2021 तक कर सकते है । Rajasthan Govt College Admission 2021 द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2021 है इसके साथ ही अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 6 सितंबर 2021 को किया जाएगा अभ्यर्थियों द्वारा ईमित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2021 है विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 27 अगस्त 2021 को किया जाएगा विद्यार्थियों का निर्धारण एवं विषय आवंटन गुरुवार 17 सितंबर 2021 को किया जाएगा महाविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण कार्य 18 सितंबर से शुरू हो जाएंगे ।


Rajasthan DCE College Online Admission Form 2021 : ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम (सत्र 2021-2022) स्नातक प्रथम वर्ष

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि :-18 अगस्त 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 14 सितंबर 2021
  • महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि :- 17 सितंबर 2021
  • अंतिम मेरिट सूची व वैटिंग लिस्ट का प्रकाशन :- 20 सितंबर 2021
  • ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि :- 25-27 सितंबर 2021
  • प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन :- 29 सितंबर 2021
  • प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग व विषय आवंटन :- 1 अक्टूबर 2021
  • महाविद्यालयों मे ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण कार्य शुरू :- 2 अक्टूबर 2021


Rajasthan College Admission 2021 : Merit List

Rajasthan College Admission 2021 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। नीचे लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करे।

Merit List


DCE Rajasthan Govt College Admission 2021 Important Documents List


(अ) निम्नांकित प्रमाणपत्र आपको अनिवार्यत: प्रस्तुत करने है

  • टी.सी. (स्थानान्तरण प्रमाण पत्र) (मूल कॉपी)
  • अर्हकारी परीक्षा (12 वीं /समकक्ष कक्षा) की मूल अंक तालिका
  • सी.सी. (मूल चरित्र प्रमाण-पत्र)
  • 10 वीं परीक्षा की अंक तालिका / प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाणन हेतु)

(ब) निम्नांकित प्रमाण पत्रों में से जो आप पर लागू होते हों, प्रस्तुत करने हैं-

  • आरक्षण का लाभ लेने के लिए मूल जाति प्रमाणपत्र (एस.सी./एस.टी./सहरिया/ ओ.बी.सी./एस.बी.सी. (नॉन क्रीमी लेयर))।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र ( केवल राजस्थान राज्य के बाहर स्थानों से अहर्कारी परीक्षा उत्तीर्ण राजस्थान के निवासी के लिए लागू )
  • निःशक्तजन (दिव्यांग) (PH) होने का प्रमाण पत्र
  • कश्मीरी विस्थापित प्रमाण पत्र
  • अभिभावक के राज्य / कॉलेज शिक्षा/ मृत राज्य कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र
  • बोनस लाभ का विकल्प भरा हो तो उसका मूल प्रमाण पत्र
  • अंतराल प्रमाण पत्र ( XII कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात एक या दो का अंतराल रहा हो )
  • अभिभावक के रक्षा कार्मिक होने का प्रमाण पत्र (यदि आपने आवेदन के समय इस विकल्प को चुना है तो लागू)
  • आय सम्बंधित प्रमाण पत्र
  • बी. पी. एल. प्रमाण पत्र


नोट: यदि ओ.बी.सी. एवं एस.बी.सी. वर्ग के अभ्यर्थियों के नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र एक वर्ष से अधिक पुराने हैं तो वे वेबसाइट से अनुछेद “जी” (Annexure ‘G’) डाउनलोड कर उसे भरकर प्रस्तुत करेंI स्मरण रहे कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के परिपत्र के अनुसार नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र एक वर्ष हेतु तथा शपथपत्र के साथ तीन वर्ष तक मान्य है।

How to Apply Rajasthan Govt College First Year Admission 2021 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

Rajasthan Govt College Admission 2021 में प्रवेश लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टेप बाय स्टेप आप फॉर्म भर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया हमने नीचे बता रखी है।

  • पासपोर्ट साइज फोटो जो 6 माह से पुरानी नहीं होनी चाहिए
  • काले रंग के बाल पेन से सफेद कागज पर किए गए आवेदक के पूर्ण हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने हैं
  • स्नातक पात्रता हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि प्रवेश नीति में उल्लेखित नियमों के अनुसार बोनस अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें
  • आवेदन करने से पहले ऊपर बताए गए आवश्यक दस्तावेज होना आवश्यक है

आवेदन कैसे करे ? Apply Online Form Step by Step

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को hte.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जिसका लिंक नीचे दे रखा है ।
  • प्रवेश हेतु एडमिशन पर क्लिक करना होगा जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन में अंडर ग्रेजुएशन एडमिशन पर क्लिक करें
  • इसके बाद एसएसओ लॉगइन पेज खुलेगा जिस पर एसएसओ आईडी पासवर्ड इन कैप्चा कोड डालने के बाद लॉगिन करें
  • एसएसओ आईडी पर सिटिजन एप पर क्लिक करें
  • इस पर बने आइकन में से DCE App पर क्लिक करें
  • वेब पेज के दाहिने और ऑनलाइन ऐडमिशन इन यूजी कोर्स के बिंदु संख्या तीन पर क्लिक करें
  • इस वेब पेज पर जिस महाविद्यालय में आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह जिले का नाम चुने
  • इसके बाद महाविद्यालय चुने जिसमे आप प्रवेश लेना चाहते है ।
  • अब आपको अपने सामान्य जानकारी 10वीं और 12वीं के अंक व मार्कशीट के नंबर दर्ज करने हैं
  • रोल नंबर, माता का नाम पिता का नाम अन्य जानकारी भरनी होगी
  • एड्रेस और अपने विषयों का चुनाव करना है
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

Rajasthan Govt College Admission 2021 Merit List


निदेशालय कॉलेज शिक्षा विभाग ऑनलाइन आवेदन करवाने के बाद अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन करेगा । जिसकी जानकारी आपको अलग से दी जाएगी । ध्यान रहे अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन 06 सितंबर 2021 को किया जाएगा । विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होते ही अपना नाम मेरिट लिस्ट मे चेक कर लेवे ताकि जल्द से जल्द आवेदन की आगे की कार्यवाही कर सके ।

अंतरिम प्रवेश सूची में नाम आने पर निम्न कार्यवाही करें

  • आप ऊपर बताए गए मूल प्रमाण पत्र एवं फ़ोटोस्टेट प्रतियाँ लेकर आवेदित महाविद्यालय में मूल प्रमाण पत्रों की जांच हेतु निर्धारित तिथियो में उपस्थित हों ।
  • मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन/जांच के बाद ही ई-मित्र पर निर्धारित तिथियो में शुल्क जमा होगा ।
  • आपके द्वारा निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नही करवाने पर आपका प्रवेश अवसर स्वत: समाप्त हो जायेगा ।
  • Rajasthan Govt College Admission 2021 First Year Reopen Online Form

    राज्य के सभी निजी व सरकारी महाविद्यालयों मे स्नातक प्रथम वर्ष की उपरोक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात खाली रही सीटों के लिए विद्यार्थियों से दुबारा आवेदन मांगे जाएंगे । कॉलेज प्रथम वर्ष मे प्रवेश की प्रथम सूची मे शामिल विद्यार्थियों के महाविद्यालयों मे प्रवेश नहीं लेने पर खाली रही श्रेणीवार रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी । विद्यार्थी नीचे दी गई तालिका के अनुसार पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।


    Rajasthan DCE Govt College Admission 2021 Form Date : श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि :- 29 सितंबर 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 5 अक्टूबर 2021
  • महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि :- 6 अक्टूबर 2021
  • अंतिम मेरिट सूची व वैटिंग लिस्ट का प्रकाशन :- 8 अक्टूबर 2021
  • ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि :- 12 अक्टूबर 2021
  • प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन :- 18 अक्टूबर 2021
  • प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग व विषय आवंटन :- 20 अक्टूबर 2021


  • Rajasthan Govt College Admission 2021 Links


    Important Links 
    Apply OnlineClick Here
    Download Official NotificationClick Here
    Download Admission Policy 2021Click Here
    Deposit Fee OnlineClick Here
    Download Merit ListClick Here
    Official WebsiteClick Here


    No comments:

    Post a Comment